105 वर्षीय 'बच्ची' ने डाला अपना वोट

बच्ची देवी का उत्साह देख वहां मौजूद लोगों ने उनको सहारा दिया। उपस्थित लोगों ने सबसे पहले उन्हें ही मतदान करने का अनुरोध किया।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 10:31 AM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 10:47 AM (IST)
105 वर्षीय 'बच्ची' ने डाला अपना वोट
105 वर्षीय 'बच्ची' ने डाला अपना वोट

रांची, जेएनएन। नगर निगम चुनाव में 105 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची देवी ने मतदान किया। बरियातू के वार्ड 9 स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 15 में उन्होंने वोट डाला। वोटिंग को लेकर दादी का समर्पण देख पूर्व से लाइन में खड़े लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। बच्ची देवी के चेहरे पर झूरियां थी। दांत भी झड़ चुके थे, बाल सफेद, ठीक से शरीर भी काम नहीं करता था।

बच्ची देवी का उत्साह देख वहां मौजूद लोगों ने उनको सहारा दिया। उपस्थित लोगों ने सबसे पहले उन्हें ही मतदान करने का अनुरोध किया। मतदान केंद्र के भीतर जाने पर मतदान कर्मियों ने भी उनके जज्बे को सलाम किया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर खड़ी महिला को मतदान केंद्र पर पाकर मतदान कर्मियों ने उनका आभार जताया। साथ ही कहा कि माता जी आपके जैसे लोगों को समाज में जरुरत है। लोकतंत्र के प्रति आपने जो उत्साह दिखाया है वह दूसरों को प्रेरित करने वाला है। बच्ची देवी वोट देकर निकली तो लोग देखते रह गए।

इनसे तो कुछ सीखिए 

इस मौके पर कई लोग यह चर्चा करते दिखे कि इन जैसे बुजुर्गों के कारण ही लोकतंत्र की नींव हर साल मजबूत होती जा रही है। दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए इनका जज्बा ही काफी है। युवाओं को भी इनसे जरूर सीखना चाहिए। 

मतदान करना अच्छा लगता है। यह अपना अधिकार है। इसे महापर्व मानकर एक दिन पहले से तैयारी की है।

-मो. सैफीउल्लाह (85 वर्ष)

 

18 वर्ष की उम्र से मतदात करती आ रही हूं। मताधिकार का प्रयोग करना बेहतर है। जब तक जिंदगी रही मतदान करूंगी। 

-अनवरी खातून (80 वर्ष)

हर चुनाव में मतदान करने पहुंचती हूं। अपने बच्चों को भी मतदान के लिए जागरूक करती हूं। 

-ललिता जायसवाल (85 )

मतदान से ही सरकार चुनी जाती है। अपने मताधिकार के इस्तेमाल से हमेशा सरकार चुनती आ रही हूं।

-द्रौपदी देवी (78 वर्ष)

chat bot
आपका साथी