पेड़-पौधों की सुरक्षा का बच्चों ने लिया संकल्प

पेड़-पौधों की सुरक्षा का बचों ने लिया संकल्प संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के इको क्लब द्वारा बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:38 PM (IST)
पेड़-पौधों की सुरक्षा का बच्चों ने लिया संकल्प
पेड़-पौधों की सुरक्षा का बच्चों ने लिया संकल्प

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा के इको क्लब द्वारा बुधवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत बच्चों के लिए ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षिका साधना सिन्हा ने बच्चों को वन महोत्सव का उद्देश्य समझाया। उन्होंने बताया कि भारत में पौधारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए 1950 में भारत के कृषि मंत्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने वन महोत्सव की शुरुआत की थी। इसे पेड़ों का त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने वाला महोत्सव है। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि हर नागरिक को आगे बढकर धरती की हरियाली को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करना चाहिए। बच्चे भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए घर-परिवार के लोगों को जागरूक करना चाहिए। बच्चों को पौधरोपण, पौधों का बढ़ना, श्वसन क्रिया, प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। यह भी कहा गया कि पौधे लगाकर उन्हें भूल नहीं जाना चाहिए, बल्कि उनका तब तक ध्यान रखना चाहिए जब तक वे इतने बड़े न हो जाएं कि स्वयं ही अपना ध्यान रख सकें। जैसे हम अपने घर में पाले जाने वाले प्यारे जानवरों की देखभाल करते हैं वैसे ही पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। शिक्षक विवेक ने कहा कि बिना पेड़-पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हरियाली रहेगी तभी जीवन खुशहाल रहेगा। वन संपदा को हम आज बचाएंगे तो यह हमारे आने वाली पीढि़यों के लिए जीवनदायिनी होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में कई पौधे भी लगाए। मौके पर सोहेल अहमद, अरविद दुबे, लीलेश्वर पांडेय, अमित कुमार, चंदन कुमार, सोनम खातून, अंकिता सिंह, रितु शरण, अर्चना दुबे, नाजरीन खातून आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी