होली क्रॉस स्कूल वेस्ट बोकारो में शिक्षिका को दी विदाई

होली क्रॉस स्कूल वेस्ट बोकारो में वर्षों से कार्य क।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 10:28 PM (IST)
होली क्रॉस स्कूल वेस्ट बोकारो में शिक्षिका को दी विदाई
होली क्रॉस स्कूल वेस्ट बोकारो में शिक्षिका को दी विदाई

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): होली क्रॉस स्कूल वेस्ट बोकारो में वर्षों से कार्य कर रही वरिष्ठ शिक्षिका सिस्टर तरसिसिया को भावपूर्ण विदाई दी गई। वही विद्यालय के प्राइमरी कक्षाओं की नई प्रभारी के रूप में सिस्टर टेसी का स्वागत व अभिनंदन किया गया। लॉक डाउन के मद्देनजर शारीरिक दूरियों को ध्यान में रखते हुए इस विदाई सह स्वागत कार्यक्रम को किया गया। जिसमें सभी शिक्षक दूरी बनाकर प्रार्थना सभागार में बैठे थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सिस्टर तरसिसिया और सिस्टर टेसी को भोला प्रसाद शर्मा और सेरील भास्कर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राएं विदुषी और हर्षिता के द्वारा मनमोहन नृत्य प्रस्तुत की गई। वहीं अध्यापिका कल्पना सिंह और छात्र मोहित के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वंदना लकड़ा, बीना कुमारी एवं सुनीता मिश्रा के द्वारा साथ में बिताए लम्हों को क्रमश: प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधिका सिस्टर लिलीस और प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक के द्वारा उनके योगदानों की सराहना की गई। प्राचार्या ने कहा कि सिस्टर तरसिसिया एक दक्ष शिक्षिका के रूप में हमें हमेशा याद रहेगी और उनके ज्ञान व अनुभव हम सभी को विद्यालय व विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं सिस्टर टेसी अपने नए पदभार और दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम का संपूर्ण रूपरेखा अध्यापिका नूतन और तृप्ति के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में भोला शर्मा, जेए अंसारी, शेरील भास्कर, सीएस सिंह, एन सी बनर्जी, आरजी सिंह, पीएन दुबे, नरेश महतो दीनदयाल, शंभू चक्रवर्ती, गौतम पांडा, सुजाता शर्मा, कमला कुमारी, अनीता तिवारी, अशोक महतो, सुनील सिंह, राजदेव ठाकुर, वंदना लकड़ा, रेखा शर्मा, पूनम शर्मा, देविता सिंह, प्रियंका, खुशबू, शंभू प्रसाद, अनूप तिग्गा, राजेश, विनोद, शक्ति सिंह, साइमन और सिस्टर्स लोग उपस्थित थे। स्वागत व विदाई के हर्ष और विषाद कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

chat bot
आपका साथी