विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी

संवाद सूत्र, घाटो: झारखंड स्थापना दिवस को लेकर कोयलांचल के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। राजकीयकृत मध्य विद्यालय में गुरूवार सुबह को प्रधानाध्यापक राजकुमार राम के नेतृत्व में रैली निकाला गया, जो पूरे लईयो गांव का भ्रमण किया। मौके पर विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती भी मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों में विजय शंकर दूबे, नित्यानंद पांडेय, अनिल कुमार व जयशंकर दूबे शामिल थे। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसी, राजकीयकृत विद्यालय बसंतपुर, नव-प्राथमिक विद्यालय ईंट-भट्ठा अगरवा टोला, नवप्राथमिक विद्यालय अमर नगर, नेहरू चिल्ड्रेन कान्वेंट, आदर्श मध्य विद्यालय लईयो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचाकडीह में भी प्रभात फेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM (IST)
विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी
विद्यालयों में निकली प्रभात फेरी

घाटो: झारखंड स्थापना दिवस को लेकर कोयलांचल के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। राजकीयकृत मध्य विद्यालय में गुरुवार सुबह को प्रधानाध्यापक राजकुमार राम के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो पूरे लईयो गांव का भ्रमण की। मौके पर विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती भी मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों में विजय शंकर दूबे, नित्यानंद पांडेय, अनिल कुमार व जयशंकर दूबे शामिल थे। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसी, राजकीयकृत विद्यालय बसंतपुर, नव-प्राथमिक विद्यालय ईंट-भट्ठा अगरवा टोला, नवप्राथमिक विद्यालय अमर नगर, नेहरू चिल्ड्रेन कान्वेंट, आदर्श मध्य विद्यालय लईयो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय इचाकडीह में भी प्रभात फेरी निकाली गई।

chat bot
आपका साथी