13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में निकाली रैली

फोटो 10- रैली में शामिल समिति के लोग। संवाद सूत्र कुजू संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अनुसूचित जाति जनजाति व ओबीसी के लोगों ने कुजू चौक से रैली निकाली रैली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नयामोड़ फोरलेन में जाकर सभा में तब्दील हो गया। रैली के दौरान बाबा साहेब भीमराव अमर रहे संविधान के साथ छेड़छाड बंद करो व सवर्ण आरक्षण बंद करो आदि के नारे लगाए जा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सिमरिया विधानसभा प्रभारी धर्मराज राम ने कहा कि सरकार 13 प्वॉइंट रोस्टर वापस ले व 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करें। उन्होंने कहा कि हमलोगों के साथ सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। जो उचित नहीं है। रैली व सभा में मुख्य रूप से राजेंद्र नारायण चंदन भुइयां ललित राम उमेश राम नरेंद्र राम पन्नालाल मुर्मू अरविद राम विनोद राम संतोष भुइयां मिल्लू भुइयां कपिल चौधरी त्रिलोकी महतो अमित नायक बबलू मुंडा पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 07:02 PM (IST)
13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में निकाली रैली
13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में निकाली रैली

कुजू : संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी वर्ग के लोगों ने कुजू चौक से रैली निकाली। रैली नयामोड़ फोरलेन में जाकर सभा में तब्दील हो गया। रैली के दौरान बाबा साहेब भीमराव अमर रहे, संविधान के साथ छेड़छाड बंद करो व सवर्ण आरक्षण बंद करो जैसे नारे लगे। कांग्रेस सिमरिया विधानसभा प्रभारी धर्मराज राम ने 13 प्वाइंट रोस्टर वापस के बदले 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग की। रैली व सभा में मुख्य रूप से राजेंद्र नारायण, चंदन भुइंया, ललित राम, उमेश राम, नरेंद्र राम, पन्नालाल मुर्मू, अरविद राम, विनोद राम, संतोष भुइयां, मिल्लू भुइंया, कपिल चौधरी, त्रिलोकी महतो, अमित नायक, बबलू मुंडा, पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी