मतदान पदाधिकारियों को दिया गया थर्ड फेज का प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण कोषांग द्वारा पीठासीन पदाधिकारियों प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को थर्ड फेज का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पार्टी संख्या 1 से लेकर 512 तक के तृतीय मतदान पदाधिकारियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक एस एस बालिका उच्च विद्यालय एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संख्या 1 से 446 तक के मतदान पदाधिकारियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:21 AM (IST)
मतदान पदाधिकारियों को दिया गया थर्ड फेज का प्रशिक्षण
मतदान पदाधिकारियों को दिया गया थर्ड फेज का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण कोषांग द्वारा पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को थर्ड फेज का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पार्टी संख्या 1 से लेकर 512 तक के तृतीय मतदान पदाधिकारियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक एस एस बालिका उच्च विद्यालय एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संख्या 1 से 446 तक के  मतदान पदाधिकारियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आज सभी द्वितीय मदान पदाधिकारियों को मास्टर्स ट्रेनर्स के द्वारा मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद, मतदान केंद्र पर पहुंचने के पश्चात, मॉक पोल के लिए तैयार होना, मॉक पोल के लिए, मॉक पोल के बाद, सीलिग, सीलिग के बाद, मतदान समाप्ति के उपरांत आदि भागों में बांट कर मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी