8-9 की हड़ताल सरकार की चूल हिला देगी : रमेंद्र कुमार

फोटो 47- सभा को संबोधित करते एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार फोटो 4

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 08:36 PM (IST)
8-9 की हड़ताल सरकार की चूल हिला देगी : रमेंद्र कुमार
8-9 की हड़ताल सरकार की चूल हिला देगी : रमेंद्र कुमार

भुरकुंडा : 8-9 जनवरी की आहूत दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को ले सोमवार को भुरकुंडा कोलियरी के हाथीदारी खदान में संयुक्त मोर्चा द्वारा विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता धीरेन्द्र प्रसाद ¨सह व संचालन लखेंद्र राय के किया। आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार उपस्थित थे। आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों पर हमला कर रही है। कोल सेक्टर को एक साजिश के तहत निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट घरानों को लाभु पहुंचाने के लिए सरकार मजदूरों का हक-अधिकार छीनने पर उतारू है। ऐसे में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सरकार की चूल हिला देगी। कोल इंडिया की कोयला से ही देश जगमग होता है। जब यह कोयला थर्मल पावरों तक नहीं पहुंचेगी तब सरकार का मजदूरों के प्रति ध्यान आएगा। उन्होंने कहा कि देश के दर्जनों श्रमिक संगठन ने इस हड़ताल का आहवान किया है। इसमें सिर्फ कोयला सेक्टर ही नहीं तमाम सरकारी व गैर सरकारी कंपनियां शामिल हैं। आमसभा को जयनारायण बेदिया, आशीष कुमार, शिवशंकर पांडेय, इकबाल हुसैन, मुन्ना श्रीवास्तव, जीआर भगत, संजय मिश्रा, सतीश सिन्हा, संजय वर्मा, संजीव बेदिया, ओमप्रकाश सिन्हा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, अर्जुन ¨सह, बासदेव साव, जगरनाथ पासवान, नरेश मंडल, विकाश कुमार, सुभाष यादव, ¨बध्याचल बेदिया, सीपी संतन, मिथिलेश ¨सह, आरपी ¨सह आदि नेता ने भी संबोधित किया।

----

एटक व सीटू ने निकाला मोटर साइकिल जुलूस निकाला

देशव्यापी हड़ताल की सफलता को ले एटक व सीटू के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। एटके के जुलूस का नेतृत्व युवा नेता नरेश मंडल व विकास कुमार कर रहे थे। मोटरसाइकिल जुलूस बरका-सयाल एरिया के सौंदा डी लेनिन चौक से भुरकुंडा तक निकल गया। जिसमें यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन (एटक) सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मोटरसाइकिल जुलूस में चंद्रदेव, ठुप्पा भुईयां, अशोक राम, मंगल नायक, रंजन पासवान, नकुल दास, नारायण साव, प्रेम कुमार, नवल पांडेय, राजकिशोर यादव, मुजीब अंसारी, कृष्णा ठाकुर, धीरज ठाकुर, दिलेश्वर महतो, नागेन साव, फयरा महतो, रोहित कुमार, भुनेश्वत मुंडा, सरविन्द कुमार, दिनकर सिन्हा, सहाबुद्दीन, विजय ¨सह, राकेश रंजन, रूपलाल मुंडा, सुनील मिश्रा, सुधीर कुमार, रमेश ¨सह, हरिया, सुरेंद्र बेदिया, कलाम, सुकरा, तुलसी मुंडा, राजेश्वर महतो, अशोक महतो, केदार महतो, हेरे राम, भागीरथी महनता, असित प्रधान, नफीस सहित कई लोग शामिल थे। इधर सीटू की रैली में के अनिरूद्ध ¨सह, बैजनाथ राय, सत्यनारायण ठाकुर, बासुदेव साव, किरण कुमार, रामनरेश ¨सह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

----

दि झाकोमयू ने भी किया हड़ताल का समर्थन

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दि झाकोमयू ने भी समर्थन किया है। सोमवार को दि झाकोमयू की बैठक सौंदा डी यूनियन कार्यालय में हुई। मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव अनिल ¨सह ने कहा कि यूनियन के महामंत्री सनत मुखर्जी के निर्देश पर हमारी यूनियन भी हड़ताल में शामिल रहेगी। वर्तमान की सरकार मजदूर विरोधी फैसले ले रही है। ऐसे में एकजुट होकर विरोध जरूरी है। इस हड़ताल में दि झाकोमयू भी सड़क पर उतरकर हड़ताल को सफल बनाएगी। मौके पर नीलकंठ प्रसाद, भुन्नू ¨सह, आशीष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, भीम ¨सह, नवल किशोर शर्मा, अशोक गुप्ता, चंदन, रंजीत, रामनाथ पांडेय, सबीरा खातुन, शकीला देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी