पारा 41 पार, आसमां से बरस रही आग, जन जीवन बेहाल

रामगढ़ जिलावासियों को चिलचिलाती धूप और गर्म हावाएं पूरी तरह परेशान कर रही है। हर दिन पारा बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 08:33 PM (IST)
पारा 41 पार, आसमां से बरस रही आग, जन जीवन बेहाल
पारा 41 पार, आसमां से बरस रही आग, जन जीवन बेहाल

रामगढ़ : जिलेवासियों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं पूरी तरह परेशान कर रही हैं। हर दिन पारा बढ़ रहा है। गुरुवार को भी पारा 41 हो गया। मानों आसमां से आग ही बरस रहा हो। जीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। सुबह सात बजे से तेज धूप पूरे दिन पड़ने वाली गर्मी की कहानी बयां कर रही है। धूप के साथ गर्म और तेज हवाएं शाम छह बजे के बाद तक निरंतर चल रही है। इसके कारण लोग अपने मुंह में गमछा बांधकर चलने पर मजबूर हो रहे है। सुबह से ही अपने नित्य कामों को कर लोग-बाग घरों में दुबक रहे है। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। जो राहगीर बाहर हैं भी तो वे सीधे शीतल पेयजल की ओर सबसे पहले बढ़ रहे है। आम झोरा, आम रस, सत्तू, कोल ड्रिग्स, लस्सी, छाछ आदि की जबरदस्त मांग बढ़ गई है। भीषण गर्मी के कारण एहतिहातन जिला में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके। सड़कों पर लंबी दूरी के वाहन कमोवश दिन में चल रहे है। देर शाम लोग घरों से निकल कर अन्य कार्यों का निबटारा कर रहे है। एसी, कुलर, पंखा आदि की मांग बढ़ गई है। सस्ती कंपनी के कूलर, एसी, पंखा आदि को भी दुकानदार बढ़े दामों में बेच कर ग्राहकों को लूट रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग खरीददारी भी कर रहे है। सुबह के बाद शाम में ही बाजारों में रौनक बढ़ रही है। हरि सब्जियों सहित सलाद को लोग ज्यादा पसंद कर रहे है। गर्मी की भयावहता को देखकर डाक्टरों ने भी आंखों में चश्मा, छतरी, शुद्ध पेयजल आदि का सेवन करने की सलाह दे रहे है। साथ ही बचाव के लिए हर वो उपाय करने की सलाह दे रहे है। बैशाख के महिनें में ही जेठ की तपिश का एहसास हो रहा है। लोग यह कह रहे है कि अभी तो जेठ बाकी है। भगवान जाने क्या होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी