हिदू संगठनों ने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विरोध

संवाद सहयोगी रामगढ़ छठ महापर्व पर झारखंड सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 10:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 10:26 PM (IST)
हिदू संगठनों ने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विरोध
हिदू संगठनों ने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विरोध

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : छठ महापर्व पर झारखंड सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में मंगलवार को हिदू संगठनों ने मुख्यमंत्री का शवयात्रा निकाला। साथ ही शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिजुलिया ओवर ब्रिज से मुक्तिधाम घाट तक मख्यमंत्री का शव यात्रा निकाल कर सांकेतिक शव दहन किया। पुतला का प्रतिकात्मक शव बनाकर मुक्ति धाम दामोदर घाट पहुंचकर सांकेतिक शव दहन किया गया। यात्रा में समर्थन दुर्गावाहिनी सेना सहित आजसू पार्टी, भाजपा, विद्यार्थी परिषद के साथ तमाम मंच, मोर्चा के लोग शामिल हुए। हिदू रक्षा दल प्रमुख दीपक मिश्रा ने कहा कि छठ पूजा पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो प्रतिबंध लगाया है वो करोना वायरस के बहाने हिदुओं कि आस्था पर एक चोट पहुंचाने की कोशिश है। जिसका हिदू रक्षा दल सहित तमाम सनातन धर्मावलंबी कड़े शब्दों में विरोध करता है। अगर सरकार अपने इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं करती है तो एक बड़ा आंदोलन पूरे राज्य में शुरू होगा जो हिदुत्व विरोधी मुख्यमंत्री को उनकी गलती का एहसास कराएगा।

वहीं रैली का समर्थन कर रही दुर्गावाहिनी सेना की अनामिका श्रीवास्तव ने बताया छठ महापर्व तो वैदिक रीति के अनुसार हम नदी या तालाब पर ही संपन्न कर सकते है। इसमें सूर्य की आराधना पानी में खड़े होकर करने का विधान है। अ‌र्घ्य भी पानी में खड़े होकर देने का वैदिक कारण है। इसलिए ये आस्था का विषय है और संविधान में किसी की आस्था और पूजा पद्धति को बल पूर्वक रोकना गैरकानूनी है। मौके पर दीपक मिश्रा, छोटू वर्मा, धर्मेन्द्र साव भोपाली, नीरज मंडल, विनोद जायसवाल, शंकर यादव, दिवाकर चक्रवती, सौरव जयसवाल, कुश श्रीवास्तव, सत्यजीत चौधरी, राजेश ठाकुर, भगवान प्रसाद, लालू शर्मा, अनामिका श्रीवास्तव, प्रभात अग्रवाल, संतोष सिंह, विजय कुशवाहा, दलीप कुमार, पिकी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी