बिहार के 43 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया घर

हैदराबाद से बरकाकाना पहुंचे बिहार के 43 प्रवासी श्रमिकों को जिला ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 08:45 PM (IST)
बिहार के 43 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया घर
बिहार के 43 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया घर

संवाद सूत्र, बरकाकाना: हैदराबाद से बरकाकाना पहुंचे बिहार के 43 प्रवासी श्रमिकों को जिला प्रशासन ने बिहार भेज दिया है। इन सभी को नयानगर स्थित उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। यहां से बस से निकले श्रमिकों को बिहार की सीमा पर चौपारण में वहां की प्रशासन के सुपुर्द किया जाएगा। सभी श्रमिकों को रवाना करने से पूर्व बस को सेनेटाइज किया गया। साथ ही उन्हें नाश्ते के पैकेट और पानी की बोतल भी दी गई। वहीं क्वारंटाइन में रखे गए स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को जेएम कॉलेज भुरकुंडा भेजा गया है। जहां इनके क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। मौके पर पतरातु सीओ निर्भय कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी हरनारायण साह, वार्ड पार्षद विनोद तिवारी, रामाशंकर ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर श्रमिकों ने जताई नाराजगी

संवाद सूत्र, बरकाकाना: कर्नाटक से राज्य लौटे बरकाकाना क्षेत्र के तीन युवकों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को घर भेज दिया गया। तीनों युवक अमलेश मुंडा, अरविद मुंडा, हीरालाल मुडा में संक्रमित नहीं होने की बेहद खुशी हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं सरकारी क्वारंटाइन की व्यवस्था पर युवकों ने नाराजगी जताई। कहा हर चीज की दिक्कत रही। परिजनों को खाना पहुंचाने से मना कर दिया गया और खाने की व्यवस्था तक नहीं की गई। बिस्तर तो दूर जमीन पर बिछाने के लिए भी कुछ नहीं मिला। कोई देखने-सुननेवाला नहीं था। कमरों को सैनिटाइज भी कभी नहीं किया गया। कहा कि मवेशी की तरह बंद कर छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी