सवा तीन करोड़ क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद भी डैम के लेबल में खास कमी नहीं

संवाद सूत्र पतरातू थर्मल (रामगढ़) पतरातू डैम से गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी एक गेट से पा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 10:29 PM (IST)
सवा तीन करोड़ क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद भी डैम के लेबल में खास कमी नहीं
सवा तीन करोड़ क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद भी डैम के लेबल में खास कमी नहीं

संवाद सूत्र, पतरातू थर्मल (रामगढ़) : पतरातू डैम से गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी एक गेट से पानी छोड़ने का काम जारी रहा। लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए शुक्रवार से एक और गेट खोलने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि बरसात के बाद जलस्तर बढ़ जाने से सोमवार की दोपहर डैम के एक फाटक को खोलकर 125 क्यूसेक प्रति सेकेंड के हिसाब से डैम का पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह गुरुवार दोपहर तक तीन दिनों में डैम से अब तक 32,400,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने के बाद भी डैम के वाटर लेबल में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। गुरुवार की शाम तक डैम का जलस्तर 1327.5 आरएल (रेडियस लेबल) रहा। डैम में जलस्तर की क्षमता 1332 आरएल है। इस संबंध में पीटीपीएस शेष परिसंपति संपदा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि अभी बारिश के कारण डैम में पानी का भराव लगातार जारी है। यही कारण है कि एक फाटक को लगातार खोला रखा गया है। संपदा पदाधिकारी ने हालात को अभी तक नियत्रंण में बताते हुए कहा कि आगे भारी बारिश होने की स्थिति में एक और फाटक खोला जा सकता है। विभाग द्वारा लगातार डैम के जलस्तर के साथ-साथ डैम के मुख्य जलस्त्रोत नलकारी नदी में जल बहाव पर नजर बनाए रखा जा रहा है। शेष परिसम्पति के अधिनस्थ कार्य करने वाले सभी कर्मी किसी भी स्थिति में नियंत्रण करने के लिए तैयार व सक्षम हैं।

इनसेट

एक सेकेंड में 125 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

इस तरह एक मिनट में 125 गुणा 60 बराबर 7500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

एक घंटे 7500 गुणा 60 बराबर 4,50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

एक दिन में 4,50,000 गुणा 24 बराबर 10, 800,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

तीन दिन में 10, 800,000 गुणा 3 बराबर 32,400,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी