गोला में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई ईद

गोला (रामगढ़) : गोला व आसपास के गांवों में सोमवार को पवित्र ईद का त्योहार शांति व अकीदत के साथ संपन्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 09:27 PM (IST)
गोला में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई ईद
गोला में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई ईद

गोला (रामगढ़) : गोला व आसपास के गांवों में सोमवार को पवित्र ईद का त्योहार शांति व अकीदत के साथ संपन्न हो गया। मगनपुर, चाड़ी, कुसुमडीह, हुप्पु, पुरबडीह, बरियातु, साड़म, सोसोकलां, बेटुलकलां, संग्रामपुर, जांगी, बंदा, मुरपा, खोखा, शाही नगर, सुतरी, रोला, चोकाद, बरियातु, साड़म आदि गांवों में निर्धारित समय पर अकीदतमंदों का हुजूम ईदगाहों में जमा होकर ईद की दो रिक्अत वाजिब नमाज पाकिजगी के साथ अदा की गई। चांद नजर आने के बाद बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा गया। महीने भर की रोजा और ईबादत के बाद आई ईद की नमाज में शरीक सभी लोग नये कपड़ों में सजे थे। नमाज के बाद सबों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। नमाज के बाद कई जगह ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहर्द का परिचय दिया।

---------------

मगनपुर में ईद के उत्साह में मातम

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़) : मगनपुर में सोमवार को एक महिला की बिजली करंट से मौत होने के बाद ईद का उत्साह अचानक मातम बदल गया। लोगों ने सादगी के साथ ईद मनाई। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि ईद की नमाज अदा करने सभी लोग ईदगाह पहुंच गए थे। उसी वक्त तजमुल अंसारी की पत्नी जहलुम निशा नहा धोकर बिजली का स्वीच ऑन करने गई। इसी क्रम में वह विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आ गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। महिलाओं की चीख पुकार सुन कर ईद की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी दौड़ कर महिला के घर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की सहमति के बाद महिला को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपूर्द.ए.खाक कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी