व्यास भुइयां की हत्या में उसकी पत्‍‌नी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर तरहसी थाना क्षेत्र के हदहदवा नदी किनारे से 12 अगस्त को बरामद शव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
व्यास भुइयां की हत्या में उसकी पत्‍‌नी गिरफ्तार
व्यास भुइयां की हत्या में उसकी पत्‍‌नी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: तरहसी थाना क्षेत्र के हदहदवा नदी किनारे से 12 अगस्त को बरामद शव के मामले का उछ्वेदन कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक व्यास भूईयों की पत्नी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसडीपीओ सदर संदीप कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को दिया है। बताया कि 12 अगस्त को हदहदवा नदी किनारे से एक सर कटा शव बरामद किया गया था। बाद में इसकी पहचान चिड़ीकला गांव निवासी जयश्री भुइयां के पुत्र व्यास भुइयां के रूप में की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पाया कि व्यास भुइयां की हत्या उसकी पत्नी रजंती देवी ने गांव के ही एक युवक रिकेश भुइयां के साथ मिलकर की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रजंती देवी व उसके सहयोगी रिकेश भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई टांगी को भी बरामद किया है। बता दे कि चरवाहों की सूचना पर दो दिन पहले बालू में आधा गड़ा हुआ सिर कटा शव बरामद किया गया था। तरहसी बीडीओ सह दंडाधिकारी पवन आशीष लकड़ा की उपस्थिति में धड़ को भी नदी में ही अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया था। बताया कि शुरूआती शक के आधार पर मृतक व्यास की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसमें आरोपित ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रही है। बता दे कि व्यास भुइयां विगत 10 अगस्त को जंगल जाने के दौरान लापता हो गया था। अनुसंधान व छापामारी टीम में थाना प्रभारी बाजुन हेम्ब्रम, पीएसआई कंचन कुमार महतो, गौतम कुमार थ्री, पिनियस मुंडा, सलहाय हेम्ब्रम, संजय कुमार सिंह टू, मंटू कुमार सहित तरहसी थाना के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी