पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : आप

आप का कचहरी परिसर में धरना- प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM (IST)
पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : आप
पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : आप

पलामू को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे सरकार : आप

जासं, मेदिनीनगर (पलामू): आम आदमी पार्टी अब झाड़ू लगाकर झारखंड की राजनीतिक कचड़ा साफ करेगी। झारखंड के युवा जग चुके हैं। उक्त बातें आप के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही। वे गुरूवार को कचहरी परिसर में पार्टी की आयोजित एक दिनी धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की हालत खराब है। यह जनता जान चुकी है। धरना की अध्यक्षता जिला संयोजक चंद्रबली चौबे व संचालन गोतम गुप्ता ने किया। मौके पर पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी सुधीर सिन्हा ने कहा कि परिवार चलाने व झगड़ा कराने वाली पार्टी से जनता को दूर रहने की जरूरत है। वक्ताओं ने सुखाड़ व नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स माफ करने व सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का मांग की। कहा कि वर्षा के अभाव में खेती नहीं हो रही है। इससे अनाज की भारी कमी हो जाएगी। पशुओं को चारा नहीं मिलेगा। धरना में प्रमंडलीय प्रभारी किशोर सिन्हा, जगरनाथ सिंह, कार्यकारिणी के सचिव सुधीर कुमार, सह संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व महिला प्रभारी वंदना कुमारी समेत अभय सिंह चेरो ,पूर्व जिला प्रभारी संजय राम,अरुण कुमार मेहता ,सरफराजुल हक,धीरज कुमार,अशोक राम ,ओम प्रकाश दुबे,पिंटू पासवान ,आरिफ अंसारी ,गोविंद तिवारी ,कोशल दुबे,गुलाबी देवी, सुखनी कुंवर,बबीता देवी,बेबी देवी शकुंतला देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी