पंडवा मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिग अभियान

पड़वा (पलामू) : पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा के निर्देश पर पंड़वा थाना पुलिस ने कोलियरी मोड पर वाहन चेकि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:13 PM (IST)
पंडवा मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिग अभियान
पंडवा मोड़ पर चला सघन वाहन चेकिग अभियान

पड़वा (पलामू) : पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा के निर्देश पर पंड़वा थाना पुलिस ने कोलियरी मोड पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। अभियान में एनएच से गुजरने वाले दो पहिया, चारपहिया समेत सभी वाहनों की जांच की गई। जांच कर रहे एएसआइ रविद्र शर्मा ने बताया कि सभी वाहनो कें कागजात, चालक लाईसेंस, दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट के अलावा चुनाव के मद्देनजर वाहन की डिक्की व अन्य सामानो की भी गहन जांच की जा रही है। बताया  कि इस मार्ग से  गुजरने वाले वाहनों की पूरी पड़ताल के बाद इसका रजिस्ट्रेशन नंबर व आने का स्थान भी रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। बताया कि इससे वाहन चालकों व सवार को थोड़ी असुविधा हो सकती है। मगर यह कार्य जनहित व देशहित में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी