दो लोगों को मिला मुआवजा

मेदिनीनगर : झारखंड पीड़ित मुआवजा स्कीम 2016 के तहत गुरुवार को पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 07:39 PM (IST)
दो लोगों को मिला मुआवजा
दो लोगों को मिला मुआवजा

मेदिनीनगर : झारखंड पीड़ित मुआवजा स्कीम 2016 के तहत गुरुवार को पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने दो लोगों को दो-दो लाख का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि 28 फरवरी 2013 को मो. कलामुद्दीन की लड़की तब्बसुम परवीन की दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके आश्रित बेटी कहकशां तब्बसुम उर्फ लाडो को दो लाख रूपए का चेक दिया गया। दूसरा एक दुष्कर्म के मामले में जीआर 1892-2011 के पीड़िता को पीडीजे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में चेक प्रदान किया। मुआवजा की राशि हत्या, दुष्कर्म, एसिड अटैक व अन्य मामले में दिए जाने का प्रावधान है। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रफुल्ल कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी