पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सम्मान में जलाए दीप

लेस्लीगंज : प्रखंड के बसौरा में शहीद जितेन्द्र ¨सहए लेस्लीगंज में शहीद रूपेश ¨सहए व जगतपुरा में कारगिल शहीद यूगम्बर दीक्षित की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित किया गया। मौके पर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि शहीदों की शहादत को इस दीपावली हम सभी अपने घरों में एक दीप जला कर नमन करेंगे। जिसकी शुरुआत बसौराए लेस्लीगंज और जगतपुरा मोड़ में की गई। जिस तरह शहीदों ने देश की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:04 PM (IST)
पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सम्मान में जलाए दीप
पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सम्मान में जलाए दीप

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड के बसौरा में शहीद जितेन्द्र ¨सह, लेस्लीगंज में शहीद रूपेश ¨सह व जगतपुरा में कारगिल शहीद यूगंबर दीक्षित की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलितकर शहीदों का सम्मान किया गया। मौके पर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि शहीदों की शहादत को इस दीपावली हम सभी अपने घरों में एक दीप जला कर नमन करेंगे। जिसकी शुरुआत बसौरा, लेस्लीगंज और जगतपुरा मोड़ में की गई। शहीदों ने देश की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। वैसे ही हम सभी उस शौर्य दीप को बुझने नहीं देंगे। और देश के प्रति सकारात्मक सोच लेकर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्र की शक्ति युवाओं में निहित है। शहीद परिवार के प्रति भी हम सभी कृतज्ञ जिन्होंने ऐसे वीर शहीद को जन्म दिया। देश की एकता और अखंडता के लिए हम सभी इस अवसर पर संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में झारखंड माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, पुरनाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी, नगीना ¨सह, मनोज ¨सह, निरज ¨सह, सुशील कुमार मंगलम, ओमप्रकाश शुक्ला, रूद्र शुक्ला, प्रसिद्ध नारायण तिवारी, अरूण तिवारी, विनोद तिवारी, सतीश तिवारी, चंदन सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी