पलामू में अपराधियों ने पत्थर माइंस में मचाया उत्पात, तीन पोकलेन फूंके

set fire in Vehicles. झारखंड के पलामू में अपराधियों ने पत्थर माइंस में कई वाहनों में आग लगा दी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 01:26 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 01:26 PM (IST)
पलामू में अपराधियों ने पत्थर माइंस में मचाया उत्पात, तीन पोकलेन फूंके
पलामू में अपराधियों ने पत्थर माइंस में मचाया उत्पात, तीन पोकलेन फूंके

जागरण संवाददाता, छतरपुर (पलामू)। पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिरू के भलही में संचालित पत्थर माइंस में अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। पांच वाहनों व एक डीजी जेनरेटर समेत कई सामान को अपराधियों ने फूंक डाला। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। उक्त पत्थर माइंस अंजनी सिंह की है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने खनन कार्य में लगी तीन पोकलेन, दो ड्रिलर व डीजे जेनरेटर में आग लगा दी। इससे ये वाहन व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इस आगजनी से चार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खदान के मजदूरों के अनुसार वाहनों में आग लगाने के साथ- साथ अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की। साथ ही, वहां काम करे मजदूरों को भी पीटा। इससे पहले भी अपराधी वहां कई बार आकर काम बंद करने की धमकी दे चुके हैं। घटना से डरे मजदूर व कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।

घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। इससे पहले भी इस माइंस में 2014 में भी आगजनी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। कुछ माह पहले भी नक्सली संगठन के नाम पर सद्दाम ने लेवी मांगी थी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला, एसपी इंद्रजीत माहथा, डीएसपी शंभू सिंह, प्रशिक्षु आइपीएस विनीत कुमार गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला व एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा है कि जो लोग भी इस आगजनी में शामिल है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। माइंस संचालक को सुरक्षा भी दी गई है। पूर्व की घटनाओं में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

माइंस संघ के सदस्यों ने एसपी से सुरक्षा की मांग की

माइंस संघ के अनिल सिंह, मुन्ना जायसवाल, रविशंकर सिंह, बंटी सिंह , आशीष सिंह आदि ने कहा कि असामाजिक तत्व सक्रिय होकर माइंस संचालकों को परेशान कर रहे हैं। घटना के बाद नामजद अपराधियों पर तत्काल करवाई की जाए। अन्यथा बाध्य होकर खनन कार्य बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी