पंचायत के विकास में निभाएं भागीदारी

नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड के इटको पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों का प्रखंड स्तर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:00 AM (IST)
पंचायत के विकास में निभाएं भागीदारी
पंचायत के विकास में निभाएं भागीदारी

नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड के इटको पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक कुणाल वर्मा व प्रशिक्षक दीपक कुमार ने वार्ड सदस्यों को कई जानकारी दी। वार्ड सदस्यों ने बताया कि वे अपने पंचायत के विकास में भागीदारी निभाएं। कहा कि पंचायत के विकास में वार्ड सदस्य ही पहली सीढ़ी हैं। यहां से ही विकास की शुरूआत होती है। इस लिए हर हाल में वार्ड सदस्य विकास में अपनी भूमिका निभाने में दिलचस्पी लें। बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य अपने अधिकार को जाने व समझें। प्रशिक्षण 19 अगस्त 2017 तक चलेगा। इसमें रामनंदन मेहता, धर्मेंद्र, गिरजाशंकर राम, विनोद यादव, दिनेश ¨सह, पंकज गुप्ता, सत्येंद्र चौधरी, सुदामा प्रसाद, मिश्रा अंसारी, विपिन यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी