माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

भाकपा माले ने दिया धरना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:45 PM (IST)
माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

माले ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

फोटो : आकाल क्षेत्र घोषित करने को लेकर लेस्लीगंज में प्रदर्शन करते भाकपा माले के लोग

संवाद सूत्र, नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू):

पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित कराने को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के द्वारा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व माले कार्यकर्ताओं ने लेस्लीगंज मध्य विद्यालय से प्रखंड कार्यालय परिसर तक जुलूस निकाले। इस दौरान अकाल क्षेत्र घोषित करो घोषित करो, महंगाई पर रोक लगाओ, नीलांबर पितांबर का समाधि स्थल देना होगा देना होगा जैसे कई नारे लगाए गए। इधर धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि पलामू अकाल और सुखाड़ की मार झेलते रहता है। इस वर्ष पूरे क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण अकाल हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान महासभा 13 सूत्री मांग पत्र के माध्यम से सरकार को अकाल क्षेत्र घोषित करने का मांग करती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासभा के सचिव कमलेश सिंह चोरों ने किया। मौके पर किसान महासभा के प्रभारी नर्वदेश्वर सिंह, शिव नाथ महतो, छोटू कुमार मेहता, रीना देवी, प्रदीप विश्वकर्मा, अर्जुन भुइयां, किशुन भुइयां, अविनाश रंजन समेत कई माले नेता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी