विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : गो¨वद

पांडू : क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत उपभोक्ता संघ आंदोलन करेगा। इसे लेकर संघ सदस्यों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है। पांड में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संघ अध्यक्ष गो¨वद ¨सह ने कहा कि पांडू, उंटारी, नावा आदि प्रखंडों में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 11:07 PM (IST)
विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : गो¨वद
विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : गो¨वद

पांडू : क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत उपभोक्ता संघ आंदोलन करेगा। इसे लेकर संघ सदस्यों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है। पांड में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संघ अध्यक्ष गो¨वद ¨सह ने कहा कि पांडू, उंटारी, नावा आदि प्रखंडों में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता व किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि क्षेत्र के किसान खेती के लिए विद्युत पर ही आश्रित हैं। इधर विगत कई माह से पारी के आधार पर मात्र दो घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे गेहूं की खेती की ¨सचाई करने में लोगो को परेशानी हो रही है। कहा कि विभागीय पदाधिकारी से मिलकर उपभोक्ताओं का विद्युत बिल माफ करने की मांग करेंगे। यदि 15 दिनों के अंदर विद्युत बिल माफी के साथ आपूर्ति सेवा में सुधार नही हुआ तो बाध्य होकर विद्युत उपभोक्ता संघ आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेगा। मौके पर संघ के रामविजय विश्वकर्मा, इद्रीस अंसारी, विजय ¨सह, उमेश पासवान, पारस ¨सह, महेंद्र ¨सह, क्यमुद्दीन अंसारी, रणविजय ¨सह, अवधेश ¨सह, शमशेर आलम, पोखन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी