मां-बेटे का तालाब से मिला शव, हत्या का आरोप

सगालीम पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव स्थित कुसमाटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक तालाब से मां व बेटे का शव तालाब से तैरता हुआ मिला है। शव की पहचान नौडीहा गांव के कुसमाटांड़ निवासी शाहजहां अंसारी के पत्नी व उनके पुत्र के रूप में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:31 PM (IST)
मां-बेटे का तालाब से मिला शव, हत्या का आरोप
मां-बेटे का तालाब से मिला शव, हत्या का आरोप

जेएनएन,मेदिनीनगर/ सगालीम,पलामू : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव स्थित कुसमाटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक तालाब से मां व बेटे का शव मिला। दोनों शव पानी के छलाते हुए मिले। शव की पहचान नौडीहा गांव के कुसमाटांड़ निवासी शाहजहां अंसारी की 25 वर्षीया पत्नी शहीदा बीबी व उनके 2 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव को तालाब से बाहर निकला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम दोनों शव को मृतका के मायके वाले अपने घर विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ ले गए। मृतका के पिता सुल्तान अंसारी ने अपनी पुत्री व नाती की हत्या किए जाने संबंधित प्राथमिकी मनातू थाना में दर्ज कराई है। इसमें दहेज के लिए बहन की हत्या करने की बात कही गई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए स्व शहीदा बीबी के पति शाहजहां अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। ्प्राथमिकी में स्व शहीदा बीबी के पति शाहजहां अंसारी, ससुर अजीम अंसारी, देवर प्रवेज अंसारी, फातिमा बीबी,अजमेर अंसारी आदि को आरोपित बनाया है।

इधर, शहीदा बीबी के ससुर अजीम अंसारी का कहना है उनकी बहू व पोता की मौत तालाब में डूबने से हुई है। उन्होंने इसे आत्महत्या का मामला बताया। कहा कि उनकी बहू शहीदा अपने दो साल के बेटा को ले शुक्रवार के तड़के शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। काफी देर के बाद भी घर नहीं लौटी तो खोजने निकले। बच्चा का शव तालाब में तैरता हुआ देखा। तालाब के बीचोबीच बहू का भी शव देखा। मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि गुरुवार को शहीदा के तीन भाई लोग गुजरात जाने की बात कह बहन से मिलने यहां आए थे। इधर मृतका के भाई इस्माईल अंसारी ने बताया कि उसके बहनोई शाहजहां हमेशा फ्रिज व गोदरेज की मांग कर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। दो दिन पूर्व उसके बहनोई शाहजहां ने उनकी बहन शहीदा की ससुराल में जमकर पिटाई की थी। यह सुनकर वे लोग गुरूवार को बहनोई को समझाने कुसमाटाढ़ बहन के ससुराल गए थे। कहा कि ससुराल वालों ने उनकी बहन की पीटकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी