पलामू के छह प्रखंडों के 1894 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

पलामू के छह प्रखंडों के 1894 प्रत्याशियों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 07:27 PM (IST)
पलामू के छह प्रखंडों के 1894 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा
पलामू के छह प्रखंडों के 1894 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

पलामू के छह प्रखंडों के 1894 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के मतदान के बाद 17 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। 14 मई को मतदान हुआ था। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना हुसैनाबाद स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में होगी। यह मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिये अलग-अलग तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अनुमंडल क्षेत्र में सभी पदों के 1083 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसको लेकर सुरक्षा की पुख़्ता व्यवस्था की गयी है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने बताया कि हुसैनाबाद अनुमंडल के हुसैनाबाद में 267, हैदरनगर में 148 व मोहम्मदगंज में 84 बूथ है। प्रत्येक मतगणना केंद्र में 14 टेबल पर मतगणना की जाएगी। इसमें 150 मतगणना कर्मियों को लगाया गया है। अभ्यर्थियों को अलग-अलग टेबल पर नामित प्रस्तावकों को रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि एक राउंड में लगभग दो घंटे का समय लगता है। ऐसे में हुसैनाबाद के परिणाम में तीन दिन का समय लग सकता है। जबकि हैदरनगर व मोहम्मद गंज का परिणाम दो दिनों में घोषित हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे तक मतगणना केंद्र पर पहुचने का निर्देश दिया गया है। मतगणना के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विदित है कि हुसैनाबाद अनुमंडल में बीते 14 मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो गयी है। जिसमे हुसैनाबाद में 673, हैदरनगर में 265 व मोहम्मदगंज में 145 शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी