अखबार के कर्मयोगियों का हुआ होली मिलन समारोह

मेदिनीनगर होली पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों में पर्व का उमंग छाने लगा है। जिला स्कूल मैदान स्थित शेड परिसर में रविवार को जिला समाचार पत्र विक्रेता संघ के कर्मयोगियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 05:06 PM (IST)
अखबार के कर्मयोगियों का हुआ होली मिलन समारोह
अखबार के कर्मयोगियों का हुआ होली मिलन समारोह

मेदिनीनगर : होली पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों में पर्व का उमंग छाने लगा है। जिला स्कूल मैदान स्थित शेड में रविवार को पलामू जिला समाचार पत्र विक्रेता संघ के कर्मयोगियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मौके पर समाचार पत्र विक्रेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। साथ ही होली गीत गाकर सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक अमित कुमार पांडेय व अध्यक्ष गोपाल प्रजापति ने संयुक्त रूप से की। संचालन संघ के सचिव बीरेंद्र प्रजापति ने किया। मिलन समारोह समाचार पत्र विक्रेताओं में उत्साह का माहौल दिखा।

कार्यक्रम में दैनिक जागरण के जिला प्रभारी तौहीद रब्बानी, केतन आनंद, महेंद्र प्रताप राजपूत, संघ के कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति, उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, उप सचिव नंद किशोर प्रजापति, सदस्य सतीश कुमार, राजन प्रजापति, ओम प्रकाश, रविद्र दुबे, सत्येंद्र तिवारी, योगेंद्र तिवारी, युगल प्रजापति, सूर्य प्रकाश प्रजापति, नरेश पासवान, सत्येंद्र प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, बीरन दुबे, नंदकिशोर दुबे, कन्हाई साव,शशि शुक्ला, अशोक साव, कन्हैया चौबे, संजय पांडेय, मुकेश प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, नागेंद्र मिश्रा, धनंजय तिवारी, अमरेश प्रजापति,धर्मदेव प्रजापति बरवाडीह,विजय लेस्लीगंज,संतोष व विकास सतबरवा समेत बड़ी संख्या में समाचार बिक्रेतागण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी