SAVE TIGER पर शिक‍ारियों की बुरी नजर; बाघों की जान को खतरा, सात बंदूक बरामद

पलामू व्‍याघ्र परियोजना के जंगल क्षेत्र से वन विभाग ने सात देसी बंदूकें बरामद की हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 10 Oct 2018 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 10 Oct 2018 07:13 PM (IST)
SAVE TIGER पर शिक‍ारियों की बुरी नजर; बाघों की जान को खतरा, सात बंदूक बरामद
SAVE TIGER पर शिक‍ारियों की बुरी नजर; बाघों की जान को खतरा, सात बंदूक बरामद

पलामू, जेएनएन। एक ओर जहां देश में बाघों को बचाने के लिए सेव टाइगर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस महत्‍वाकांक्ष्‍ाी मिशन पर शिकारियों की बुरी नजर है। पलामू व्याघ्र परियोजना के बाघों की जान भी खतरे में है। यहां शिकारियों द्वारा जंगल में छुपा कर रखे गए सात बंदूकों की बरामदगी हुई है। जिसे संभवत: उनके शिकार के लिए वहां छुपा कर रखा गया था।

पलामू व्‍याघ्र परियोजना अंतर्गत पडऩे वाले बडग़ड़ प्रखंड के कुल्ही, हेसातू एवं सरूवत गांव के जंगलों में मंगलवार को सघन छापामारी अभियान चलाकर वनकर्मियों ने छुपा कर रखे गए सात भरठुआं बंदूक बरामद की। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कुटकू प्रक्षेत्र के वनों में कार्यरत विभाग के ट्रेकर व ग्रामीणों के सहयोग से इन बंदूकों को बरामद करने में वन विभाग को सफलता मिली।

गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जंगल से सात भरठुंआ बंदूक बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि संभवत: शिकारियों ने वन्य प्राणियों की शिकार करने के लिए बंदूक छिपाकर रखा था। कहा जा रहा है कि जंगल में छापेमारी की भनक लगते ही शिकारी बंदूक फेंक कर भाग खड़े हुए। वन विभाग ने सारी बंदूकें जब्त कर ली हैं। छापेमारी अभियान में वनरक्षी लेश्वर राम, ट्रेकर मिथलेश कुमार, सुखदेव यादव, मुनी लाल, संतोष कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी