सीओ ने उच्चाधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के अंचल पदाधिकारी विपीन कुमार दूबे ने पलामू के उपायुक्त सहित कई पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से न्याय के साथ-साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 10:40 PM (IST)
सीओ ने उच्चाधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार
सीओ ने उच्चाधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के अंचल पदाधिकारी विपीन कुमार दूबे ने पलामू के उपायुक्त सहित कई पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से न्याय के साथ-साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने व्हाट्सएप के जरिए कई अभद्र व्यवहार लिख कर बेटा की संज्ञा देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि अब तुम्हे जूता खाने पड़ेंगे। सीओ ने उनसे बार-बार व्हाट्सएप के माध्यम से अपने आचारण में बदलाव करने की बात कही है। बावजूद विधायक की ओर धमकी दी जा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्हें यह भय सता रहा है कि विधायक कभी भी जानलेवा हमला कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि विधायक के कई चहेते ने श्मशान की जमीन को कब्जा कर रखा है। इसकी जांच किए जाने के खिलाफ उनके साथ मोबाईल से अभद्रता के साथ-साथ कई असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया गया है। यह जांच का विषय है।

chat bot
आपका साथी