नक्सलमुक्त होने के करीब है बूढ़ा पहाड़, भागने लगे हैंमाओवादी

मेदिनीनगर : झारखंड व छतीसगढ़ सीमा बूढ़ापहाड़ के हेसातु में पुलिस पिकेट की स्थापना के बाद पूरे क्षेत्र को करीब करीब नक्सली मुक्त करा दिया गया है। अब शीघ्र ही कुल्ही, पोलपोल, कुटकू व बहेराखाड़ में पुलिस पिकेट काम करना शुरू कर देगा। साथ ही छतीसगढ़ के पुनदाग में भी पुलिस पिकेट की स्थापना की योजना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM (IST)
नक्सलमुक्त होने के करीब है बूढ़ा पहाड़, भागने लगे हैंमाओवादी
नक्सलमुक्त होने के करीब है बूढ़ा पहाड़, भागने लगे हैंमाओवादी

मेदिनीनगर : झारखंड व छतीसगढ़ सीमा बूढ़ापहाड़ के हेसातु में पुलिस पिकेट की स्थापना के बाद पूरे क्षेत्र को करीब करीब नक्सली मुक्त करा दिया गया है। अब शीघ्र ही कुल्ही, पोलपोल, कुटकू व बहेराखाड़ में पुलिस पिकेट काम करना शुरू कर देगा। साथ ही छतीसगढ़ के पुनदाग में भी पुलिस पिकेट की स्थापना की योजना है।

यह जानकारी पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने दी है। वे शुक्रवार को अपने कार्यालय वेश्म में नियमित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। बताया कि बूढा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त करवाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा वर्ष 2012-13 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली गतिविधिओं पर नियंत्रण करने में सफलता मिली है। बताया कि 25 लाख के इनामी माओवादी बिरसाई के आत्मसमर्पण के बाद बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र से माओवादियों का दस्ता भाग गया है। यहां सुरक्षाबल लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अब पिकेटों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए गढ़वा जिले के रमकंडा व भंडरिया के बीच व बिहार से लगे पलामू के मंसूरिया में भी पिकेट स्थापित किए जा रहे हैं।

बताया कि बूढ़ा पहाड़ पर पूरी तरह कब्जे के लिए सुरक्षाबलों ने कार्ययोजना तैयार किया है। इसमें माओवादियों के खिलाफ अभियान के साथ-साथ क्षेत्र में विकास कार्य भी चलाए जा रहे है।

प्रमंडल में विगत माह पकड़े गए 256 अपराधी मेदिनीनगर : पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी विपुल शुक्ला ने शुक्रवार को प्रमंडल में विगत अक्टूबर माह में अपराध ग्राफ को सार्वजनिक किया। इसमें बताया गया कि विगत माह पलामू, गढ़वा व लातेहार से कुल 256 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह तीनों जिलों में कुल नक्सलियों के खिलाफ 93 ऑपरेशन चलाए गए। इसमें पलामू से आठ, लातेहार व गढ़वा से दो-दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों के पास से आठ हथियार, एके -56 का मैगजीन व अपराधियों के पास से सात हथियार बरामद किए गए है। पूरे अक्टूबर माह में 139 कुर्की व 1244 वारंट का निष्पादन भी हुआ है

नेतारहाट के केराखांड में ऑपरेशन जारी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्र केराखाड़ गुरूवार को माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद पिट्ठु सहित कई सामान बरामद किए गए है। लातेहार एसपी प्रशांत आनंद के नेतृत्व में आपरेशन जारी है। इसमें कोबरा, जुगआर, सीआरपीएफ सहित जिला पुलिस बल की टीम भी शामिल। डीआईजी विपुल शुक्ला ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को अभियान जारी है।

पलामू के कई पिकेटों में काम नहीं कर रहा है वायरलेस सिस्टम मेदिनीनगर: जिले के महुदंड, डगरा, पथरा, कुहकुहकला, चेतमा, कसमार जैसे कई पुलिस पिकेट में वायरलेस सिस्टम विगत कई दिनों से काम नहीं कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित डीएसपी व थाना प्रणाली को सिस्टम दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार एसपी के निरीक्षण के क्रम में यह खुलासा हुआ था। सभी क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, यहां मोबाइल नेटवर्क भी नाम मात्र है।

chat bot
आपका साथी