अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से न्यायिक कार्य ठप

पलामू जिला बार एसोसिएशन ने शनिवार को छठे दिन भी पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के सभी अदालतों का कार्य बहिष्कार किया। सड़क पर उतरकर पूरे कचहरी क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:16 PM (IST)
अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से न्यायिक कार्य ठप
अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से न्यायिक कार्य ठप

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर,पलामू : पलामू जिला बार एसोसिएशन ने शनिवार को छठे दिन भी पलामू जिला व्यवहार न्यायालय की सभी अदालतों का कार्य बहिष्कार किया। सड़क पर उतरकर पूरे कचहरी क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार द्वितीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। व्यवहार न्यायालय समेत सर्वे,डीसी कोर्ट व एसडीओ कोर्ट में शनिवार को 1800 से अधिक मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। व्यवहार न्यायालय में सन्नाटा पसरा रहा।

पलामू जिला बार एसोसिएशन ने कहा है कि पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार द्वितीय ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के साथ शनिवार 15 फरवरी को दु‌र्व्यवहार किया था। इसके तुरंत बाद से एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने जज पंकज कुमार द्वितीय को बर्खास्त करने की मांग को ले न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर रखा है। इससे न्यायालय के सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई समेत जमानत, गवाही, बयान, बहस व फैसला नहीं हो सका। इससे लोगों को निराशा हाथ लगी। दूर दराज से आए लोग अपने मामलों की सुनवाई कराए बगैर घरों को लौटे। रविवार व शुक्रवार को छुट्टी रहने के कारण शनिवार को प्रदर्शन का 6ठा दिन था। इधर शनिवार को प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी उर्फ नेहरू व महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी भ्रमण किया। कहा की जिले के अधिवक्ता चटानी एकता के साथ न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग कर रखा है। कहा कि एसोसिएशन कभी भी अधिवक्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा। पलामू जिला के अधिवक्ता अपने मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन व बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिदानंद तिवारी, महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक, उपाध्यक्ष मंधारी दुबे, औरंगजेब खां, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल सिंह,अखिलेशचंद सिंह उर्फ ललन सिंह ,शौकत अली खां, दिवाकर दुबे, दीपक कुमार, शशि भूषण दुबे ,विनोद तिवारी ,सुधीर कुमार चौबे, रामेश्वर प्रसाद सिंह, संतोष पाठक, सरदार मदन मोहन सिंह, सौरभ कुमार सिंह, प्रकाश रंजन, शलभ सिंह,एसपी देव, लल्लू प्रसाद सिंह,रूचिर तिवारी, मदन मोहन तिवारी, लाजवंत कुमार तिवारी,मनव्वर जमा, धनंजय कुमार सिंह, सचिन्द्र कुमार पांडेय, देव कुमार शुक्ला, ज्ञान रंजन, रविरंजन शुक्ला, प्रयाग साहू, सुधीर कुमार चौबे, अजय पांडेय, प्रभु कुमार शर्मा,राजेश कुमार दुबे, भरत तिवारी, ओंकाननाथ तिवारी,धीरेंद्र पांडेय,संतोष कुमार तिवारी,आलोक तिवारी,सिकंदर आजाद सिंह,आनंद शंकर,सत्यप्राकाश दुबे,ओंकारनाथ जायसवाल,रविशंकर दुबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे। बाक्स: अधिवक्ताओं का मौन जुलूस कल मेदिनीनगर: पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार द्वितीय को बर्खास्त करने की मांग को ले पलामू जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत सैकड़ों सदस्य सोमवार 24 फरवरी को मौन जुलूस निकालेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी व महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने दी है। बताया कि शनिवार को हुई बैठक में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। यह जुलूस कचहरी परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगा। इसके बाद कचहरी परिसर पहुंचकर संपन्न हो जाएगा। जुलूस दिन के एक बजे निकलेगा।

-----------------

बाक्स: पलामू बार एसोसिएशन व हाई कोर्ट के बीच वार्ता कल मेदिनीनगर: पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी व महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार द्वितीय को बर्खास्त करने की मांग को ले पलामू बार एसो. का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार 24 फरवरी को झारखंड हाई कोर्ट के स्थापना रजिस्ट्रार अखिल कुमार से रांची में मिलेगा। रजिस्ट्रार प्रतिनिधिमंडल की वार्ता झारखंड हाई कोर्ट से कराएंगे। वार्ता संबंधित पत्र बार एसोसिएशन को मिल गया है।

chat bot
आपका साथी