हैंडपंपों का मरम्मत नहीं हुई तो होगा नपं कार्यालय का घेराव

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद शहर में हैंडपंप मरम्मत को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस आशय की जानकारी न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 10:27 PM (IST)
हैंडपंपों का मरम्मत नहीं हुई तो होगा नपं कार्यालय का घेराव
हैंडपंपों का मरम्मत नहीं हुई तो होगा नपं कार्यालय का घेराव

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद शहर में हैंडपंप मरम्मत को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस आशय की जानकारी नगर विकास सेवा समिति के अध्यक्ष शम्मू हुसैन ने दी है। जारी विज्ञप्ति में कहा है कि शहर के मधुशाला रोड स्थित एसबीआई शाखा के समीप, पठान टोली, कुर्मी टोला, महावीर जी भवन, अमरदीप गली सहित एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़ें हैं। मरम्मत की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की। बावजूद अब तक मरम्मत नही किया गया है। इससे बाहर से आएं राहगीरों व मुहल्लेवासी इस गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं।

उन्होंने नगर प्रसाशन से स्पष्ट कहा है कि हैंडपंपों का मरम्मत नही किया गया तो पूरे शहर में जनजागरण अभियान चलाकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

अध्यक्ष शम्मू हुसैन ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता देवी से मिलकर मिर्जापुर में एक वर्ष से प्रभार में चल रहे आंगनबाड़ केंद्र पर सेविका की हुई बहाली को अब तक प्रभार में रखे जाने का विरोध किया है। आग्रह किया है कि सरकारी प्रक्रिया को पूरी कर शीघ्र ही चयनित महिला को प्रतिनियुक्त कराएं।

chat bot
आपका साथी