गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इसमे

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 10:30 PM (IST)
गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से गांजा बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद पुलिस मंगलवार की शाम तकरीबन सात बजे शहर के मधुशाला रोड में बैद्यनाथ साव व रामचंद्र साव के घर में छापामारी की। इस छापामारी अभियान के दौरान विनोद साव व पप्पू साव को गांजा के साथ धर दबोचा। पूछताछ के लिए पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई। दोनों युवकों से जांच पडताल की जा रही है। हुसैनाबाद पुलिस से गांजा व्यवसायी के पकड़े जाने पर लोगों में खुशी है।

chat bot
आपका साथी