सेवानियुक्ति नियमावली में उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

मेदिनीनगर: झारखंड अभियंत्रण सेवानियुक्ति नियमावली 2016 में डिप्लोमाधारी अभियंताओं की प्रोन्नति म

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 10:24 PM (IST)
सेवानियुक्ति नियमावली में उपेक्षा बर्दाश्त नहीं

मेदिनीनगर: झारखंड अभियंत्रण सेवानियुक्ति नियमावली 2016 में डिप्लोमाधारी अभियंताओं की प्रोन्नति में उपेक्षा के खिलाफ डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड पलामू ईकाई ने बुधवार को स्थानीय समाहरणालय परिसर में धरना दिया। मौके पर अभियंताओं ने कहा कि राज्य के पदाधिकारी व कर्मचारियों को वर्ष 2006 में केंद्रीय वेतनमान देने व राज्य के सभी पदाधिकारी व कर्मियों की केंद्रीय सेवा शर्त के अनुरूप राज्य में भी सेवानियमावली बनाने का निर्णय लिया गया था। इस आलोक में तैयार की गई नियमावली के त्रुटिपूर्ण, भेदभावपूर्ण होने के कारण यह डिप्लोमाधारी अभियंताओं के लिए काली नियमावली साबित हुई है। बाद में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें सरकार से नियुक्ति नियमावली 2016 को संशोधन के बाद लागू करने की मांग की गई। धरना की अध्यक्षता इंजीनियर अशोक कुमार व संचालन इंजीनियर सुमन कुमार ने किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि झारखंड अभियंत्रण सेवा नियुक्ति नियमावली 2016 में केंद्रीय सेवा शर्त में निहित प्रावधानों की अनदेखी की गई है। इसमें कनीय अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर शत्-प्रतिशत प्रोन्नति व कार्यपालक अभियंता के पद पर 66.66 प्रतिशत के प्रावधान को दरकिनार किया गया है। इसमें एक साजिश के तहत अभियंताओं के अधिकारों का हनन किया गया है। मौके पर अरूण कुमार, बीरेंद्र कुमार पांडेय, मंजीत कुमार, कुमार ब्रजेश, किशुन ¨मज, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पांडेय, ¨वदेश्वरी ¨सह, रामजीत उरांव, अनिल कुमार, मधुसूदन पूर्ति, जयप्रकाश पाल, रामलखन ¨सह, जर्नादन ¨सह, निर्मल कुमार शांडिल, रमन राजीव भंडारी, अर¨वद ठाकुर, राजेश रजक,पंचम रविदास,सुमंत दास सहित कई अभियंता उपस्थित थे।

बाक्स: क्या है मांगेकार्यपालक अभियंता सह उच्चतर पदो पर पदोन्नति के लिए डिग्री की अनिवार्यता वापस ली जाए,कनीय अभियंता से सहायक अभियंता में प्रोन्नि्त के लिए सहायक अभियंता के कुल स्वीकृत पदों का 50 प्रतिशत डिप्लोमा अभियंतता के लिए आरक्षित हो,कनीय अभियंताओं का बेसिक ग्रेड पे 4800 व एमएसीपी में 6600 का ग्रेड वेतन दिया जाए व कनीय अभियंता के पद पर सिर्फ डिप्लोमा अभियंता की बहाली सुनिश्चत हो।

chat bot
आपका साथी