व्यापारियों से हो रहा धान क्रय : भाकपा

मेदिनीनगर : शहर के चियांकी में संचालित धान क्रय केंद्र पर व्यापक गड़बड़ी हो रही है। किसानों के बदले बि

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 07:41 PM (IST)
व्यापारियों से हो रहा धान क्रय : भाकपा

मेदिनीनगर : शहर के चियांकी में संचालित धान क्रय केंद्र पर व्यापक गड़बड़ी हो रही है। किसानों के बदले बिचौलियों व व्यापारियों से धान क्रय किया जा रहा है। किसान लाचार व विवश हैं। उक्त आरोप भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू के उपायुक्त को लिखे पत्र में लगाए हैं। पत्र में उहोंने कहा है कि अकाल व सुखाड़ की मार झेल कर भी किसानों ने कुछ फसल उपजाए। बावजूद उन्हें धान विक्रय में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे कम मूल्य पर धान बेचने को विवश हैं। तिवारी ने जिले के सभी प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग करते हुए चियांकी में संचालित धान क्रय केंद्र पर व्याप्त गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी