छठ के लिए पंप से भरा जा रहा तालाब में पानी

चैनपुर, पलामू : दीपावली बीतने के साथ ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पर इस बार छठ व्रत करने व

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 11:00 PM (IST)
छठ के लिए पंप से भरा जा रहा तालाब में पानी

चैनपुर, पलामू : दीपावली बीतने के साथ ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। पर इस बार छठ व्रत करने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश नदी, तालाब व पोखर सूखे हैं। थोड़ा बहुत पानी है भी तो वह अपर्याप्त है। करीब-करीब सभी तालाब जलविहीन हैं। कीचड़ सना पानी घाटों से बहुत नीचे खिसककर गडढे में दृष्टिगोचर हो रहा है। कार्तिक मास में लबालब भरा रहनेवाला तालाब बारिश नहीं होने के कारण भर ही नहीं पाए।

प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर, बंदुआ, बुढ़ीबीर, बरांव, तलेया, नरसिंहपुर पथरा आदि गांव स्थित तालाबों पर छठव्रतियों की भीड़ उमड़ती है। हजारों व्रती घाट पर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देकर सूर्योपासना करते हैं। तालाब खाली है। छठ आयोजन समिति के लोग वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में हैं। एकमात्र व्यवस्था बाहर से जल लाकर भरना है। कई संगठनों ने यह काम शुरू भी कर दिया है।

चैनपुर स्थित सूर्य मंदिर तालाब में पंप के सहारे तालाब में जल भरने का कार्य शुरू है। कमोबेश नदियों का पानी भी सूख गया है। कोयल नदी को छोड़ दें तो तहले, सवरी, मांधाता आदि नदियों में जलधारा प्रवाह नहीं के बराबर है। बावजूद व्रतियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। छठ महापर्व को ले सभी तैयारी में जुट गए हैं।

---------------

चैनपुर सूर्य मंदिर तालाब में पर्याप्त जल नहीं है। यहां सैकड़ों व्रती अ‌र्घ्य देने पहुंचते हैं। आस्था का सवाल है। पंप से पानी भरा जा रहा है।

अशोक दास, सदस्य, नागरिक मंच, चैनपुर, पलामू

chat bot
आपका साथी