लोग उल्लास में, ईद आज

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 10:36 PM (IST)
लोग उल्लास में, ईद आज

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय के कई प्रखंडों में सोमवार की शाम ईद का चांद देखा गया। चांद देखते ही लोगों में हर्ष व उल्लास भर गए। मंगलवार को पूरे जिले में ईद मनाई जाएगी। हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय के भाई बिगह में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद का चांद देखा। मदरसा के मुहतमिम कारी कमरूद्दीन ने भी चांद देखे जाने की पुष्टि की है। इधर चांद दिखने की खबर मिलते ही लोगो ने इफ्तार के बाद सड़कों पर निकल गए। एक दूसरे को ईद की खूशबरी सुनाई। साथ ही ईद की शेष तैयारी में जुट गए।

इधर लोग एक दूसरे को मोबाईल फोन से ईद की मुबारक बाद देना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर आतिशबाजी कर ईद का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 6.50 से सात बजे तक आसमान में चांद दिखा। समाचार लिखे जाने तक मेदिनीनगर शहर के हजारों मुसलमान ईद संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए निकल पड़े हैं। चौक बाजार क्षेत्र की सड़के लोगों से अटापड़ा है। सेवई,लच्छा,टोपी,इत्तर,रूमाल समेत जूता-चप्पल,रेडिमेड आदि कपड़ों की जमकर खरीदारी हो रही है।

इधर शहर स्थित जामा मस्जिद,नूरी मस्जिद,छोटी मस्जिद,मदीना मस्जिद,मिल्लत मस्जिद,मस्जिद-ए-हेराव अहले हदीस मस्जिद में ईद की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है।

कई मस्जिदों में बाहर भी नमाज पढ़ने का इंतेजाम किया गया है।

chat bot
आपका साथी