समय से पहले स्कूल बंद कर देते हैं शिक्षक

संवाद सहयोगीपाकुड़ सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई प्रयास कर रही है। गुणवत्तापूर्ण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM (IST)
समय से पहले स्कूल बंद कर देते हैं शिक्षक
समय से पहले स्कूल बंद कर देते हैं शिक्षक

संवाद सहयोगी,पाकुड़: सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई प्रयास कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन कुछ विद्यालय के शिक्षक समय से पूर्व विद्यालय बंद कर घर चले जाते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। सोमवार को सदर प्रखंड के कोलाजोड़ा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय टाकाटोला में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। यहां के शिक्षक डेढ़ बजे विद्यालय में ताला लटका कर चले गए।इस दौरान विद्यालय के बरामदे पर बच्चे खेल रहे थे। विद्यालय का समय प्रात:लागभग आठ बजे से दो बजे का होता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आम है। बीईईओ रामनरेश राम ने कहा किसमय पूर्व विद्यालय बंद करना गंभीर मामला है। जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी