आधुनिक तकनीकी से शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार : न्यायाधीश

पाकुड़ : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 19 Nov 2017 03:01 AM (IST)
आधुनिक तकनीकी से शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार : न्यायाधीश
आधुनिक तकनीकी से शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार : न्यायाधीश

पाकुड़ : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय प्रदीप कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यशाला प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आधुनिक तकनीक के उपयोग से विज्ञान पढ़ाने को लेकर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के परंपरागत वैदिक हवन के साथ शुरु किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्राओं ने मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश का स्वागत नृत्य-गीत से किया ।

इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का प्रशिक्षण बहुत ही सराहनीय कदम है। ऐसे कार्यशाला के आयोजन से निश्चित ही बच्चों की शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा। कार्यशाला के आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार की प्रशंसा की। वहीं प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधान न्यायधीश का विचार प्रेरणा योग्य है। उन्होंने आगे बताया कि समय के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यालय को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद मास्टर ट्रेनर द्वारा रसायन विज्ञान में शिक्षण के लिए प्रोजेक्ट मशीन से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष मंडल, लालन कुमार, संजीव मिश्र, संजय यादव आदि शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी