सेवानिवृति पर प्रधानाचार्यों को दी गई विदाई

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मकदमपुर में शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 05:56 PM (IST)
सेवानिवृति पर प्रधानाचार्यों को दी गई विदाई
सेवानिवृति पर प्रधानाचार्यों को दी गई विदाई

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मकदमपुर में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक दुर्गानंद झा, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ पंडित, प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार, प्रधान लिपिक बेलाल सहित काफी संख्या शिक्षक व शिक्षिकाएं समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने सेवानिवृत्ति पर उर्दू प्राथमिक विद्यालय सिराजपुर के प्रधान शिक्षक जमालुद्दीन मंडल, मध्य विद्यालय रानीपुर स्कंधा के प्रधान शिक्षक पतित पावन साह तथा मध्य विद्यालय बिरकिट्टी के प्रधान शिक्षक अब्दुल मतिम को विदाई दी गई। स्कूल प्रबंधन व उपस्थित अधिकारियों की ओर से तीनों सेवानिवृत्ति शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक-शिक्षिकओं ने भी उपहार दिए। डीएसई ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति स्वभाविक प्रक्रिया है। इससे सभी को गुजरना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसे कार्य करके जाएं कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हमेशा याद किया जाए। स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाएं। बच्चों से अच्छा व्यवहार करें। डीएसई ने तीनों के सेवानिवृत्ति पर उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक प्रसन्नजीत सिंह, सरोज पांडेय, सुदामा घोष, जमालुद्दीन अंसारी, मो. हासिबुल्लाह, शशिकांत त्रिपाठी, नरोत्तम चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी