इंटर्नशिप के लिए हुआ शुभम का चयन

जासंपाकुड़ झारखंड विज्ञान प्रौद्यिगिकी एवं नवाचार परिषद की ओर से राज्य के सभी पॉलिटेक्ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM (IST)
इंटर्नशिप के लिए हुआ शुभम का चयन
इंटर्नशिप के लिए हुआ शुभम का चयन

जासं,पाकुड़: झारखंड विज्ञान, प्रौद्यिगिकी एवं नवाचार परिषद की ओर से राज्य के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्रों में पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र शुभम को भी चयन किया गया है। शुभम पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल ब्रांच का छात्र है। चयनित छात्रों को झारखंड सरकार द्वारा 15000 रूपया प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

चयनित छात्रों को लेकर संस्था के एडमिन हेड निखिल चंद्रा ने बताया कि पाकुड़ पॉलिटेक्निक ने अपनी शिक्षा की गुणवत्ता से झारखंड में एक अलग पहचान बनाई है। पिछले दिनों अपने 2016-19 बैच के छात्रों के शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के बाद आज पाकुड़ पॉलीटेक्निक के सिविल ब्रांच के छात्र संगम कुमार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है।

chat bot
आपका साथी