कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

जागरण संवाददाता पाकुड़ शहर के कांग्रेस भवन में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में अल्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:02 PM (IST)
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : शहर के कांग्रेस भवन में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतु चौधरी और एनएसयूआइ के राज्य समन्वयक जैकी सादिक का जोरदार स्वागत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों तथा पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए तन-मन से प्रयास करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुभवहीन हैं, वह देश को गर्त में ले जा रहे हैं। कांग्रेस देश को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करती चली आ रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, संताल परगना प्रवक्ता निरंजन मिश्रा, सेमीनुल इस्लाम, मइनुल हक, हजीकुल आलम, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर नलिन मिश्रा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी