विकास कार्यो में लाएं तेजी

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : उप विकास आयुक्त राम निवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष बीड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 06:35 PM (IST)
विकास कार्यो में लाएं तेजी
विकास कार्यो में लाएं तेजी

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : उप विकास आयुक्त राम निवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष बीडीओ, बीपीओ एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला में मनरेगा, पीएम आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को इन कार्यों में प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उप विकास ने बताया कि जिला उक्त योजनाओं की स्थित संतोषजनक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों की समस्या सुना और जाना कि बालू के अभाव में यहां का विकास काम प्रभावित है। एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण नदियों से बालू का उठाव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अमड़ापाड़ा प्रखंड के दूर दराज के पहाड़ियों पर सामग्रियों को पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे भी वहां होने वाले विकास काम प्रभावित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के लिए निर्धारित पीएम आवास का निर्माण काम 58 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में यहां के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 12 प्रतिशत पीएम आवास का निर्माण कार्य पूरा हुआ है तथा 42 प्रतिशत पूर्ण होने के कगार पर है। उन्होंने सभी बीडीओ को इन अधूरे आवास का निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला में मनरेगा के कार्यों की प्रगति संतोषजनक है। बैठक में उन्होंने बीडीओ को इसके प्रतिदिन की प्रगति को और अधिक बढ़ाने को कहा। इसके लिए उन्हें जागरूक करने कहा गया।

chat bot
आपका साथी