हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ गांव निवासी साइमन हेम्ब्रम क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:03 PM (IST)
हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ गांव निवासी साइमन हेम्ब्रम को पुलिस ने मंगलवार की सुबह हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मृतक राधाकिष्टोपुर निवासी मनोज प्रसाद भगत के पुत्र दिलवर कुमार भगत ने 23 सितंबर 2020 को महेशपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दिलवर ने आरोप लगाया था कि साइमन व उनके अन्य सहयोगियों ने उनके पिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने उद्देश्य से शव को तालाब किनारे फेंक दिया था। घटना के बाद साइमन गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित साइमन अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी कर साइमन को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी