छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर महिला के साथ छे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 04:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 04:34 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं छेड़खानी का विरोध करने पर महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मतलोब अंसारी, जहरुद्दीन अंसारी, माजू अंसारी शामिल है। जिसमें पीड़िता ने तीनों पर जेवरात छीनने का भी आरोप लगाया है।

मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन उसका पति हटिया गया था। रात 9 बजे तक उसका पति हटिया से नही लौटा था। वह घर में अपनी बच्ची के साथ सोई थी। इसी बीच मतलोब, जहरुद्दीन और माजू घर में घुस गया। इसके बाद छेड़खानी शुरु कर दी। हल्ला करने पर उक्त लोगों ने महिला का मुंह दबाकर सोने का बाली छीन लिया। महिला के साथ मारपीट भी की गई।

थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी