बारिश व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जल्द बांटे खाद्यान्न

संवाद सहयोगीपाकुड़ बारिश व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जल्द खाद्यान्न वितरण को लेकर जिला अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM (IST)
बारिश व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जल्द बांटे खाद्यान्न
बारिश व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जल्द बांटे खाद्यान्न

संवाद सहयोगी,पाकुड़: बारिश व बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जल्द खाद्यान्न वितरण को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश दिया है। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।

डीएसओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। ताकि सभी उपभोक्ताओं को सामग्री उपलब्ध हो जाय। उन्होंने कहा कि इस मौके पर लोगों को चीनी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस राशन डीलर ने अभी तक चीनी का उठाव नहीं किया है उन्हें तत्काल ड्राफ्ट बनाकर इसका उठाव कराना है। उन्होंने कहा है कि कुछ राशन डीलर ई- पॉश मशीन काम नहीं करने का बहाना कर सामग्री का वितरण करने में कोताही बरतते हैं। ऐसे राशन डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी