युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

पाकुड़ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से सोमवार को पाकुड़ पॉली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:16 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:16 AM (IST)
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र
युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

पाकुड़ : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से सोमवार को पाकुड़ पॉलीटेक्निक में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र - छात्राओं को मतदान के लिए अपने अभिभावकों व आस- पास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि जो छात्र 18 वर्ष के हो गए हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

साथ-साथ परिजनों व अपने आस-पास को भी मतदान स्थल तक ले जाने के लिए पहल करें।

कहा कि युवाओं को वोट डालने से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है। हमारे देश में कई लोग वोट डालना जरूरी नहीं समझते, उन तक हमें यह बात पहुंचानी होगी, मतदान करना हमारा अधिकार है। साथ ही हमारा कर्तव्य भी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी का गठन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

छात्र - छात्राओं को दिलाई शपथ इस दौरान छात्र - छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही ईलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) गठन के उद्देश्य व कार्य व दायित्वों से छात्र - छात्राओं को अवगत कराया गया। उन्हें मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं मतदान करने के लिए दूसरे को प्रेरित करने की शपथ दिलवाई गई।

सी. विजिल एप की दी जानकारी

मौके पर सी-विजिल एप के नोडल पदाधिकारी रितेश श्रीवास्तव ने छात्र - छात्राओं को सी-विजिल एप के संबंध में विस्तार से बताया। उन्हें एप को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

chat bot
आपका साथी