ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सदर प्रखंड के किस्मत कदमसार प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:23 PM (IST)
ग्रामीणों को किया गया जागरूक
ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सदर प्रखंड के किस्मत कदमसार पंचायत भवन में रविवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को नालसा की 10 योजना एवं स्पांसरशिप तथा फोस्टर केअर के संबंध में जानकारी दी गई।

मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी व्यास ठाकुर ने कहा कि नालसा योजना एवं स्पांसरशिप तथा फोस्टर केअर योजना के प्रति जागरुक होकर इसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण उक्त योजनाओं के लाभ से वंचित है। उन्होंने स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केअर विषय पर कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केअर योजना के लाभ एवं उसको प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संरक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार मंडल ने शिक्षा एवं स्वस्थ्य के महत्व के बारे में असंगठित मजदूरों के ह़क की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा डायन प्रथा के विरुद्ध मिलने वाले विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुपर्णा साह ने मौसमी बीमारी, उसके रोकथाम एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी