नौ साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद युवक ने उसकी मां संग की छेड़खानी, दी धमकी- अगर पुलिस को बताया तो..

बच्‍ची रविवार की दोपहर करीब दो बजे गाय चराने निकली थी कि तभी आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों के पास ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्‍ची की मां को जब इसका पता चला तो वह शिकायत करने आरोपित के घर पहुंची जहां उनके साथ छेड़खानी की गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2023 08:47 AM (IST)
नौ साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद युवक ने उसकी मां संग की छेड़खानी, दी धमकी- अगर पुलिस को बताया तो..
पाकुड़ के महेशपुर में बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद उसकी मां के साथ छेड़खानी की गई।

HighLights

  • अपनी बेटी के साथ हुई हैवानियत का मां ने जताया विरोध तो आरोपित के घरवालों ने कर दी उनकी पिटाई।
  • अपने परिवार के सामने ही आरोपित ने खुलेआम महिला को छेड़ा और दी पुलिस में न जाने की धमकी।
  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। झारखंड के पाकुड़ जिला के तहत आने वाले महेशपुर अंचल क्षेत्र के एक गांव की नौ साल की बच्ची के साथ राजापुर निवासी कुशल भुइमाली ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां उसके घर शिकायत करने गई, तो आरोपित के स्वजन साडू भुइमाली, सुजन भुइमाली ने न केवल महिला को गालियां दीं, बल्कि उनके साथ छेड़खानी भी की। इतना ही पिटाई भी कर दी।

आरोपित के घर की महिलाओं ने भी पीड़िता की मां को जलील किया

हद तो तब हो गई जब परिवार की महिलाओं सती भुइमाली, कल्पना भुइमाली, सांतना व नंदा ने भी इस बुरे काम में अपने घर के मर्दों का सहयोग किया। इन सभी के खिलाफ महेशपुर थाने में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने कुशल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश कर रही है।

गाय चराने गई थी बच्‍ची को झाड़ियों में खींचकर ले गया आरोपित

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेटी गाय चराने निकली थी। वह गाय चराते हुए राजापुर गांव के खेतों की ओर चली गई थी। जब वह लौटी तो फूट-फूटकर रो रही थी। घर आते ही गिर पड़ी।

तत्काल उसको पास के मेडिकल स्टोर ले गए। वहां दवा दिलाई। बच्ची ने बताया कि वह खेत में गाय चरा रही थी। तभी वहां कुशल भुइमाली पहुंच गया। उसे जबरन खींचकर झाड़ियों के पास ले गया। उसके साथ गलत काम किया।

बच्‍ची की मां को आरोपित के परिवार ने दी गंदी गालियां

इस घटना से मां का कलेजा फट गया। वह तुरंत शिकायत करने कुशल के घर पहुंच गई। वहां आरोपित के घरवालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपित ने छेड़खानी की। गंदी-गंदी गालियां दीं। पिटाई भी की। धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे।

आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

महेशपुर के थाना प्रभारी ने संतोष कुमार ने बताया, त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित कुशल को उसके घर राजापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस मामले में उचित कार्रवाई कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी