प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पाकुड़ : बाजार समिति प्रांगण स्थित मैदान में रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलास्तरीय युवा मंड

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 07:41 PM (IST)
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पाकुड़ : बाजार समिति प्रांगण स्थित मैदान में रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिलास्तरीय युवा मंडल अंतर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्घाटन जिला खेलकूद पदाधिकारी सुनीता किस्कु व अग्निशमन पदाधिकारी दिनेश ¨सह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यहां खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वालीबॉल, दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

फुटबाल का उद्घाटन मैच पाकुड़ व अमड़ापाड़ा के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट में अमड़ापाड़ा ने पाकुड़ को एक गोल से पराजित कर दिया। वालीबॉल प्रतियोगिता में पाकुड़ प्रखंड की टीम ने हिरणपुर को चार अंकों से पराजित किया। युवा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गोकुलपुर के दिनेश टुडू ने प्रथम व दुमका के शैलेंद्र हांसदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बसंती बेसरा ने प्रथम व मरांगमय मुर्मू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर सहायक प्रभारी गिरिजानंद रत्नाकर, स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष अश्विनी आनंद, श्यामल प्रमाणिक, अम्बा मंडल, भरत कुमार साह, दयाल कुमार साह, सोनोती मरांडी, सरिता मरांडी आदि थे।

chat bot
आपका साथी