महिलाएं तैयार कर रहीं 40 हजार तिरंगा

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर महिलाएं तैयार कर रही 40 हजार तिरंगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Aug 2022 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 02 Aug 2022 09:17 PM (IST)
महिलाएं तैयार कर रहीं 40 हजार तिरंगा
महिलाएं तैयार कर रहीं 40 हजार तिरंगा

महिलाएं तैयार कर रहीं 40 हजार तिरंगा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : किस्को प्रखंड में स्थित औद्योगिक सिलाई केंद्र में महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर 40 हजार तिरंगा तैयार किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह द्वारा मंगलवार को किस्को प्रखंड स्थित औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे कुल 40 हजार तिरंगा झंडा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। साथ ही लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। यह कार्य जेएसएलपीएस की उत्पादक समूह सक्षम महिला उत्पादक समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसे सात अगस्त तक पूरा करना है। इस दौरान किस्को प्रखंड परिसर में उप विकास आयुक्त द्वारा पौधारोपण भी किया गया। डीडीसी ने कहा कि देश और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी की है। हमें अपना दायित्व हर हाल में निभाना चाहिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिंज, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रकाश रंजन, सिलाई केंद्र के इंचार्ज सतीश कुमार, नेहा गोरेटी मिंज व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी