गांव के लोग तय करेंगे गांव का विकास, अधिकारी नहीं : सुदेश

लोहरदगा में सुदेश महतो ने किया जनसभा को संबोधित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 09:12 PM (IST)
गांव के लोग तय करेंगे गांव का विकास, अधिकारी नहीं : सुदेश
गांव के लोग तय करेंगे गांव का विकास, अधिकारी नहीं : सुदेश

संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : लोहरदगा विधानसभा के किस्को प्रखंड में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ जम कर हमला बोला। कहा कि अब गांव के लोग अब गांव का विकास तय करेंगे। बीडीओ-सीओ सहित अन्य अधिकारी अब गांव में जा कर लोगों की बात सुनेंगे। इसके लिए आजसू ने गांव की सरकार का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की उम्मीदवार नीरू शांति भगत के पक्ष में मतदान करें। अगर आजसू पार्टी सत्ता में आती है तो इस राज्य में गांव की सरकार बनाएगी। गांव की सरकार का तात्पर्य है कि राज्य के विकास की योजनाएं गांव के चौपाल में जाकर ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर के ही उसे धरातल पर उतारा जाएगा। आज सबकुछ शहर में ही है चाहे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर सभी। जबकि सभी फैसले भी शहर में बैठकर लिए जाते हैं। दूसरे दल सिर्फ उन्हें पोस्टर में सीमित कर दिया है। लेकिन आजसू पार्टी उनके विचार को झारखंड राज्य के विकास की धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि अफसर शाही के कारण आज गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रही है। आज गांव दुखी नहीं है, गांव के लोग अगर दुखी हैं तो सिस्टम के कारण दुखी है। कांग्रेस के उम्मीदवार रामेश्वर उरांव को लोहरदग्गा के बाहर के व्यक्ति बताया और कहा कि लोहरदगा का विधायक लोहरदग्गा का बेटा होगा कोई बाहरी व्यक्ति नही। सभा को लोहरदगा के पूर्व विधायक एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर भगत, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, सुबोध कुमार, कमल किशोर भगत, नजरुल हसन हासमी, अनिता साहू, अंजू देवी, गुड्डू, मनीष शाहदेव आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी