प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण

लोहरदगा में प्रतिमा को कराया नगर भ्रमण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:16 AM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : मंडल कारा परिसर स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने भव्य जमशेद अंसारी के शोभा यात्रा निकालते हुए देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया। 24 फरवरी से प्रारंभ हुए इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करते हुए पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। वहीं नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए भाव विभोर हो खूब नृत्य करते हुए मां के जयकारे लगाए। मां के जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। नगर भ्रमण के उपरांत देवी की प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती, पूर्णाहूति व भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान गुरुचरण सिंह, द्रौपदी देवी, पुजारी रामसेवक पाठक, आनंद पाठक, देवेंद्र कुमार, लव-कुश कुमार, चंद्रमौली, राधेश्याम सिंह, सुमित कुमार, आशिष कुमार, मुरारी रजक, भीम राय, महानंद सिंह, बलकुंवर मुंडा के अलावे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी